Vrishabha Rashifal 2020, Taurus Horoscope (वृषभ राशिफल) 2020: आपके लिए नया साल काफी अच्छा रहने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इस साल आपको नई सफलताएं मिलेंगी। साल की शुरुआत में शुक्र आपके भाग्य स्थान में मौजूद रहेंगे। जो आपके करियर के लिए काफी शुभ संकेत दे रहे हैं। मंगल की आपकी राशि में शुभ स्थिति होने से आपका वैवाहिक जीवन और व्यापार दोनों ही अच्छा रहेगा। शनि के राशि परिवर्तन के साथ आपके ऊपर से शनि की ढैय्या खत्म हो जायेगी। जिससे रूके हुए कार्य फिर से बनने के आसार रहेंगे।

Vrishabha Rashi 2020: वृषभ वार्षिक राशिफल 2020 पढ़ें यहां

वित्त राशिफल (Finance Horoscope 2020): आपकी आर्थिक स्थिति नये साल में अच्छी रहने के आसार हैं। धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रमोशन होगा। व्यापारियों को लाभ मिलता दिखाई दे रहा है। मई के बाद से हालात कुछ बिगड़ सकते हैं। लेकिन सितंबर से फिर से आपकी वित्त स्थिति में सुधार आने लगेगा। सभी राशियों का वित्त राशिफल 2020 देखिए यहां

करियर राशिफल (Career Horoscope 2020): ये साल करियर को लेकर कई चुनौतियां लेकर के आ रहा है। मेहनत के अनुसार ही फल मिलेगा। मई में शनि के वक्री होते ही करियर की गति धीमी पड़ सकती है। सितंबर के अंतिम दिनों में शनि के मार्गी होने से लाभ मिलेगा। सभी राशियों का करियर राशिफल 2020 देखिए यहां

लव राशिफल (Love Horoscope 2020): नया साल आपकी लव लाइफ के लिए उत्तम दिखाई दे रहा है। मनचाहा पार्टनर मिल सकता है। अविवाहित प्रेमी जातकों के संबंध भी मधुर बने रहेंगे। टूटे हुए रिश्ते फिर से जुड़ सकते हैं। सभी राशियों का लव राशिफल देखिए यहां

स्वास्थ्य राशिफल (Health Horoscope 2020): सेहत का खास ख्याल रखना होगा। मानसिक तनाव ज्यादा रह सकते हैं। व्यायाम और योग आपके लिए जरूरी होगा। 50 से ज्यादा उम्र वाले जातक अपना नियमित चेकअप जरूर करा लें। सभी राशियों का हेल्थ राशिफल पढ़े यहां

शनि का असर: नये साल में आप पर शनि की ढैय्या खत्म हो जायेगी। जिससे लंबे समय से रूके हुए कार्य फिर से बनने लगेंगे। नौकरी में तरक्की मिलने के आसार रहेंगे। लेकिन सरकारी नौकरी के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। पढ़े अपना पूरा राशिफल

राहु का असर: आर्थिक मामलों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत पड़ेगी। धन अधिक खर्च होगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर तनाव पूर्ण स्थिति बनी रहेगी। पढ़ें पूरा राशिफल

मंगल का असर: दुर्घटना के संकेत मिल रहे हैं। कार्यस्थल पर किसी से लड़ाई झगड़ा करने से बचें। मंगल द्वादसेश है इस कारण आपको दांपत्य जीवन में परेशानियां आयेंगी। पढ़ें पूरा राशिफल

2020 कैसा होगा? जानिए अपनी राशि के अनुसार वार्षिक फल:

मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)