Hindu Nav Varsh 2023: पंचांग अनुसार हर साल हिंदू नववर्ष का प्रारंभ चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होता है। साथ ही इस दिन से ही चैत्र नवरात्रि भी आरंभ होतीं हैं। इस नवसंवत्सर 2080 को पिंगल नामक संवत्सर के रूप में जाना जाएगा। इस नवसंवत्सर की शुरुआत बुधवार और वृश्चिक लग्न में होगी। इस पिंगल संवत के राजा बुध होंगे जबकि शुक्र इस संवत के मंत्री होंगे। 

इस बार हिंदू नववर्ष संवत 2080 की शुरुआत ऐसे दुर्लभ योग में हो रही है, जो कि 30 साल बाद बन रहा है। क्योंकि शनि देव ने 30 साल बाद कुंभ राशि में प्रवेश किया है, वहीं गुरु ग्रह 12 साल बाद मेष राशि में गोचर करेंगे। इसलिए इस नव संवत्सर का महत्व और भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं यह संवत्सर किन राशियों के लिए शुभ और सुखद साबित हो सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए यह नवसंवत्सर शुभफलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि जनवरी से आप लोगों को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल गई है। साथ ही इस संवत्सर में 22 अप्रैल से गुरु आपकी राशि से पंचम स्थान में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय संतान प्राप्ति के इच्छुक लोगों को संतान की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जो छात्र है, वो किसी उच्च संस्थान में दाखिला ले सकते हैं। वहीं इस समय आपका प्रेम संबंध विवाह में बदल सकता है। समय-समय पर धन लाभ का मौका भी इस पूरे संवत में धनु राशि के लोगों को मिलता रहेगा। प्रापर्टी खरीदने के योग भी बन रहे हैं।

तुला राशि (Tula Zodiac)

नवसंवत्सर तुला राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आप पर शनि की ढैय्या का प्रभाव समाप्त हो गया है। वहीं गुरु की शुभ दृष्टि भी आपकी राशि पर रहेगा। ऐसे में जिन जातकों के शादी में बाधा आ रही थी उनकी बाधाएं दूर होंगी और विवाह का शुभ संयोग बनेगा। साथ ही आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं कारोबार में कोई बड़ी व्यवसायिक डील फाइनल हो सकती है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए हिंदू नववर्ष लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि इस वर्ष में गुरु आपकी राशि से लाभ स्थान में होंगे। इसलिए आपको पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। साथ ही इस अवधि में आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। परिवार में शुभ कार्यों का आयोजन हो सकता है। भाग्य आपको इस साल लाभ दिलाने में भी सहायक रहेगा। साथ ही इस अवधि में आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धनलाभ हो सकता है। वहीं आप अगर नौकरी या कारोबार में कोई बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको इस कार्य में सफलता मिलेगी। वहीं इस अवधि में आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023