Malavya Rajyog In Pisces: ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। तो उस ग्रह की चाल में जो बदलाव आता है। उसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि भौतिक सुख और लग्जरी के कारक शुक्र ग्रह 15 फरवरी को मीन राशि में गोचर (Venus Planet Transit In Meen) करने जा रहे हैं। जिससे मालव्य राजयोग (Malavya Rajyog In Meen) बन रहा है। इस योग का प्रभाव सभी राशयों के जातकों पर कुछ न कुछ जरूर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस योग से धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

मीन राशि (Pisces Zodiac)

आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही जो लोग विवाहित हैं, उनके रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। पार्टनरशिप के काम में इस अवधि में लाभ हो सकता है। इस दौरान आप कार्यस्थल पर अपनी क्षमता से ज्यादा काम करेंगे। वहीं इस दौरान आपको थोड़ा सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

मालव्य राजयोग बनने से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह योग आपकी राशि से नवम भाव में बनेगा। जिसे भाग्य और विदेश स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको हर काम में किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही  इस दौरान आपके करियर में उन्नति देखने को मिलेगी। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में कई गई यात्राएं भी आपके लिए उत्तम फलदायी साबित हो सकती हैं। वहीं इस समय आपका धर्म- आधात्म के काम में मन लगेगा। जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग आय और लाभ के लिहाज से शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के 11वें भाव में बनेगा। इसलिए इस समय आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही शेयर, सट्टा और लॉटरी में निवेश से लाभ होने के आसार हैं।

वहीं इस दौरान आपके करियर में उन्नति देखने को मिल सकती है। आय ही आय के नए- नए माध्यम से आप धन कमाने में सफल हो सकते हैं। वहीं जो नौकरीपेशा लोग हैं, उनको इस समय प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023