Shukra Transit In Pisces 2023: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक साल 2023 में कई छोटे- बड़े ग्रह गोचर करने जा रहे हैं। इस लिस्ट में वैभव और ऐश्वर्य के दाता शुक्र का भी नाम शामिल है। शुक्र ग्रह जिन लोगों की कुंडली में सकारात्मक स्थित होते हैं, वो लोग जीवन में सभी भौतिक सुखों को पाते हैं। साथ ही शुक्र ग्रह के प्रभाव से उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहती है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 05 फरवरी को मीन राशि में गोचर (Venus Planet Transit In Meen) करने जा रहे हैं। शुक्र ग्रह के प्रभाव से 3 राशि के लोगों को करियर में तरक्की और धनलाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…
कन्या राशि ( Virgo Zodiac)
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। साथ ही लो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय साझेदारी के काम में आपको लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपकी सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा।
तुला राशि (Libra Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से छठे स्थान में होने जा रहा है। जिसे रोग, शत्रु का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको शत्रुओं पर विजय मिल सकती है। साथ ही गुप्त शत्रुओं का नाश हो सकता है। वहीं कोर्ट- कहचही के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। इस समय आपके करियर में प्रगति होगी और आपको कारोबार में भी लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपके आय के नए माध्यम बन सकते हैं।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
शुक्र ग्रह का गोचर मिथुन राशि से जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से दशम स्थान में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसे नौकरी और कार्यक्षेत्र का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय बेराजगार लोगों को नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं उनका प्रमोशन हो सकता है। वहीं जो कारोबारी हैं, वो लोग अपने व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। इस समय आपकी आय में वृद्धि हो सकती है।