Venus Planet Transit In Mesh: शुक्र ग्रह को ज्योतिष में धन, वैभव, ऐश्वर्य और भौतिक सुख का दाता कहा जाता है। मतलब जब भी शुक्र ग्रह गोचर करते हैं, तो इन मानव जीवन और इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि 12 मार्च को शुक्र ग्रह मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशयों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियों को यह गोचर लाभप्रद और सुखद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन भाव में गोचर करेंगे। इसलिए आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं कहीं काफी दिनों से जो पैसा फंसा हुआ था वो भी इस अवधि में मिल सकता है। व्यापारी वर्ग के लोग अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए काफी अच्छा समय है इसलिए व्यापार में निवेश करें आपको लाभ होगा। साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग इंप्रेस रहेंगे। वहीं जो लोग मीडिया, फिल्म लाइन और मार्केटिंग वर्कर है, उनको ये समय शानदार साबित हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

शुक्र ग्रह का गोचर कर्क राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं, जिसे कार्यक्षेत्र और नौकरी का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको व्यापार में अच्छे ऑर्डर आने से धनलाभ हो सकता है। साथ ही इतना ही नहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में आपको अपने सहकर्मियों का पूरा सहयोग हासिल होगा। इस दौरान आप अपनी सूझबूझ और कार्यकुशलता से करियर में अच्छे परिणाम हासिल करेंगे। साथ ही लो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको खुशखबरी मिल सकती है। बस प्रयास करते रहें।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही विद्यार्थी वर्ग के जातकों के लिए भी यह अवधि लाभकारी रहेगी। आपको परीक्षा में अच्छे परिणाम हासिल होंगे। वहीं आपको योजनाओं में सफलता मिल सकती है।

साथ ही आप काम- कारोबार से संबंध से यात्रा कर सकते हैं, जो आपको शुभ साबित हो सकती है। हालांकि इस समय लेन- देन करते समय थोड़ी सावधानी बरतें।

Aditya Gaur

(Vedic Astrologer)

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023