Shukra Gochar In Meen: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर नीच और अपनी उच्च राशि में प्रवेश करते हैं। कोई भी ग्रह जब अपनी उच्च राशि में प्रवेश करता है तो वह पूर्ण और शुभ फल प्रदान करता है। आपको बता दें कि फरवरी की शुरुआत में वैभव और ऐश्वर्य के दाता शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन (Venus Transit In Pisces) में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको यह गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से दशम स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे नौकरी और व्यापार का भाव माना गया है। इसलिए इस समय नौकरी-व्यापार में नए अवसर और उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। साथ ही अगर आप कोई डील करने के बारे में सोच रहे हैं तो वह पूर्ण हो सकती है।  इस दौरान इनके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। जिससे आपकी कार्यशैली में निखार देखने को मिलेगा। वहीं इस अवधि में कार्यक्षेत्र में आपकी पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

शुक्र ग्रह के गोचर से कर्क राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे भाग्य स्थान माना गया है। इलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही बे समय से चल रही रुपये-पैसे की दिक्कत दूर हो सकती है। लंबी यात्राओं के योग बन सकते हैं। जो सुखद साबित हो सकती हैं। वहीं प्रतियोगी छात्रों के लिए यह समय शुभ साबित हो सकता है। इस समय आपको किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि के ही स्वामी हैं। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि से 11वें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे इनकम और लाभ का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और ऑफिस में वरिष्‍ठजनों के साथ संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं अगर आप व्यापारी हैं, तो आप व्यापार में निवेश कर सकते हैं। समय अनुकूल है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023