Malavya Rajyog In Pisces 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार जिन व्यक्तियों की कुंडली में मालव्य राजयोग होता है। वह लोग किस्मत के धनी होते हैं। साथ ही ये लोग जीवन में सभी भौतिक सुखों को प्राप्त करते हैं और इनको वैभव, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। आपको बता दें कि साल 2023 में शुक्र ग्रह मीन राशि में गोचर (Venus Planet Transit In Meen) करके मालव्य राजयोग (Malavya Rajyog In 2023) का निर्माण कर रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों को पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय विशेष धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि वालों को आकस्मिक धनलाभ के योग
आप लोगों को मालव्य राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे आकस्मिक धनलाभ और वाणी का स्थान माना जाता है। इसलिए आप लोगों को आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति होती है। इस समय नौकरी पेशा जातकों को नए पद की प्राप्ति हो सकती है। जिन लोगों का व्यापार ऑयल, पेट्रोलियम, खनिज पदार्थ और लोहे से जुड़ा हुआ है। उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है।
कर्क राशि वालों को मिल सकता है भाग्य का साथ
मालव्य राजयोग बनने से आप लोगों को भाग्य का साथ मिल सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव में गोचर करेंगे। जिससे आपको इस समय भाग्य का साथ मिल सकता है। अटके हुए काम बनते हुए नजर आ रहे हैं। जिन लोगों का व्यापार आयात- निर्यात से जुड़ा हुआ है। उनको ये समय शानदार साबित हो सकता है। वहीं इस समय आप कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं, जो भविष्य में शुभ फलदायी साबित हो सकती है। वहीं प्रतियोगी छात्रों को ये समय बेहतर रहने के आसार हैं, इस समय वह विदेश में जाकर पढ़ाई कर सकते हैं।
कन्या राशि वालों को साझेदारी के काम में लाभ के योग
कन्या राशि के लोगों को मालव्य राजयोग बनने से पार्टनरशिप के काम में अच्छी सफलता मिल सकती है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से सातवें स्थान में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपका वैवाहिक जीवन में मधुरता देखने को मिलेगी। साथ ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। मकान अथवा वाहन का खरीदना चाहते हैं, तो योग बन रहे हैं। वहीं इस समय आपको पुराने निवेश से भी लाभ मिल सकता है।