Venus Planet Transit In Kumbh: ज्योतिष शास्त्र अनुसार हर ग्रह एक निश्चिक समय अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। साथ ही ग्रह का राशि परिवर्तन किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि वैभव और ऐश्वर्य के दाता शुक्र ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनको यह गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये कौन सी राशियों के जातक हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर आर्थिक रूप से अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी। वहीं पार्टनरशिप के मामलों में भी लाभ होगा। बिजनस में कोई नई डील हो सकती है। साथ ही अविवाहित लोगों को रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं इस समय व्यापारियों को लाभ के प्रबल योग हैं।

तुला राशि (Tula Zodiac)

शुक्र ग्रह का गोचर तुला राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में भ्रमण करेंगे। जिसे संतान, उच्च शिक्षा और प्रेम- संबंध का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं, उनके योग बन सकते हैं। साथ ही तुला राशि के छात्र किसी उच्च शिक्षा में एडमिशन ले सकते हैं। वहीं नौकरी और व्‍यापार के क्षेत्र में जो लोग शुरुआत करना चाह रहे हैं उनके लिए यह अच्‍छा समय साबित हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर आर्थिक रूप से अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे भौतिक सुख और माता का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस अवधि में आप वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं जिन लोगोंं का व्यापार रियल स्टेट और जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ है। उनके लिए यह समय अच्छा साबित हो सकता है। इस समय माता के साथ संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023