Venus Planet Transit In Mesh: वैदिक ज्योतिष मुताबिक जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है उस ग्रह का प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। साथ ही यह परिवर्तन किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि वैभव और धन के दाता शुक्र ग्रह 12 मार्च को मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि वालों को धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव आपकी राशि से आय के स्थान में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं शादीशुदा लोगों को पार्टनर से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ होगा। साथ ही व्यापारियों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। जिससे भविष्य में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं अगर आप इस दौरान शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। समय अनुकूल है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही शादीशुदा लोगों को पार्टनर से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। वहीं इस समय आप पार्टनरशिप का काम भी शुरू कर सकते हैं। वहीं शुक्र ग्रह आपके धन भाव और सप्तम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति होती है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में संचरण करेंगे। जिसे संंतान और प्रेम- संबंध का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

साथ ही जो लोग संंतान पाने के इच्छुक हैं, उनकी संंतान की प्राप्ति हो सकती है। छात्र वर्ग के लिए तो ये अवधि बेहद अच्छी रहने वाली है। वहीं व्यापारियों को विभिन्न तरीकों से पैसे कमाने में सफलता प्राप्त होगी। साथ ही इस समय नौकरी पेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

Aditya Gaur

(Vedic Astrologer)

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023