Venus Planet Transit In Kumbh: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, ऐश्वर्य, वैभव और भौतिक सुख का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी शुक्र ग्रह की चाल में बदलाव होता है। तो इन सेक्टर के साथ सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ता है। आपको बता दें कि 22 जनवरी को शुक्र ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश (Shukra Transit In Kumbh) करने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों पर शुक्र ग्रह की विशेष कृपा रहने वाली है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको साझेदारी के काम में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं इस दौरान आपकी मानसिक परेशानियों सहित आर्थिक परेशानियां भी हल हो जाएंगी। साथ ही आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। इस समय आफ लोग एक फिरोजा रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी साबित हो सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

शुक्र ग्रह के गोचर करते ही आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से दूसरे स्थान में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस अवधि में  आपको आय में जबरदस्त लाभ मिल सकता है। साथ ही इस समय आपको उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनकी इस अवधि में मुराद पूरी हो सकती है। इस समय आप लोग एक नीली उपरत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए भाग्य रत्न सिद्ध हो सकता है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन आर्थिक रूप से अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव आपकी राशि से 11वें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आप कई माध्यमों से धन कमाने में कामयाब हो सकते हैं। निवेश के नजरिए से यह समय अच्छा हो सकता है। साथ ही आपको इस समय शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा धनलाभ हो सकता है। इसलिए इस अवधि में निवेश कर सकते हैं। कुल मिलाकर आर्थिक मामलों में लाभ और राहत का समय आपके लिए साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023