Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पेड़-पौधों के बारे में बताया गया है, जिसे घर पर लगाना अशुभ माना गया है। इन पौधों को लगाने पर धन हानि और सुख-समृद्धि जाने की मान्यता है।
आइए जानते हैं कि किन पेड़-पौधों को घर पर नहीं लगाना चाहिए। साथ ही इन्हें लगाने से क्या हानि हो सकती है।
मेहंदी का पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर मेहंदी का पौधा लगाना अशुभ माना जाता है। इसे घर पर लगाने पर नकारात्मक ऊर्जा आने की मान्यता है। वहीं घर की सुख-शांति भी भंग हो सकती है।
पीपल का पेड़
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पीपल पेड़ को बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस पेड़ में देवताओं का वास होता है। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पेड़ को घर पर लगाना अशुभ माना गया है, इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिसका बुरा प्रभाव जीवन और कार्य पर पड़ता है।
नींबू का पेड़
घर के मुख्य द्वार के सामने कभी भी नींबू का पेड़ नहीं होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पेड़ के घर पर होने से गृह क्लेश हो सकता है।
बबूल
वास्तु शास्त्र के अनुसार बबूल का पेड़ घर के आस-पास नहीं होना चाहिए। अगर यह पेड़ घर के पास है, तो यह अशुभ संकेत हो सकता है। कहा जाता है कि इस पेड़ के बुरे प्रभाव के कारण मानसिक तनाव और परिवार में झगड़े हो सकते हैं।
कांटेदार पौधे
घर पर या घर के आस-पास कभी कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। घर के पास कांटेदार पौधा या पेड़ होना अशुभ माना गया है। कहा जाता है कि इससे आर्थिक समृद्धि चली जाती है।
इन पौधों और फूल को घर पर लगाना होता है शुभ
पीले गेंदे, लाल गुलाब का फूल बहुत ही शुभ होता है। वहीं तुलसी, बांस, मनी प्लांट को घर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि आने की मान्यता है।