Vastu Tips: नया साल 2023 आने में बस कुछ ही दिन बाकी है। नए साल पर लोग अपने घरों में नई चीजें लाने से साथ पौधे भी लगाते हैं। घर में कौन से पौधे लगाने चाहिए और किस दिशा में लगाने चाहिए। इसकी पूरी जानकारी वास्तु शास्त्र में दी गई है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कई पौधे ऐसे हैं,जिन्हें लगाने पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
आइए वास्तु शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि नए साल पर कौन सा पौध लगाने पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहने और सुख-समृद्धि आने की मान्यता है।
तुलसी का पौधा
वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र और शुभ माना गया है। मान्यता है कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। घर पर तुलसी लगाने पर सकारात्मक ऊर्जा आती है और घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है। तुलसी की नियमित पूजा करने से भगवान विष्णु के प्रसन्न होने की भी मान्यता है। इसे घर के उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए, इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहने की मान्यता है।
जेड प्लांट
फेंगशुई और वास्तु शास्त्र के अनुसार जेड़ प्लांट को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसे घर या कार्यालय में रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। वहीं भाग्य भी खुलने की मान्यता है। इसे कभी बाथरूम में नहीं रखना चाहिए।
बांस का पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार बांस के पौधे को भी बहुत ही शुभ माना जाता है। बांस का पौधा अच्छे स्वास्थ और तरक्की का प्रतीक माना जाता है। इसे घर या कार्यालय में रखना बेहद शुभ माना जाता है।
घर पर लगाएं गुलाब और गेंदे का फूल
वास्तु शास्त्र के अनुसार गुलाब और गेंदे के फूल को बहुत ही शुभ माना जाता है। इन फूलों का प्रयोग पूजा में भी अधिक किया जाता है। मान्यता है कि इन फूलों को लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आने से साथ घर में समृद्धि भी आती है। इन फूलों को घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना गया है।
