Vastu Tips: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व है। घर की किस दिशा में क्या रखना शुभ और क्या रखना अशुभ होता है। इसकी पूरी जानकारी वास्तु शास्त्र में दी गई हैं। आइए जानते हैं कि उत्तर दिशा में क्या रखने से आर्थिक तंगी नहीं होने और सुख-समृद्धि बनी रहने की मान्यता है।
ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा पवित्र और शुभ दिशा मानी गई है। वहीं उत्तर दिशा बुद्धि के दाता बुध देव और कुबेर की भी दिशा मानी गई है।
उत्तर दिशा में रखें पारद शिवलिंग
वास्त शास्त्र के अनुसार धन कुबरे की दिशा उत्तर मानी गई है। ऐसे में इस दिशा को खाली, साफ-सुथरा और हर-भरा रखना चाहिए। वहीं घर के उत्तर दिशा में पारद शिवलिंग रखना चाहिए। मान्यता है कि इससे घर में हमेशा आर्थिक समृद्धि बनी रहती है और पैसे की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा को हरा रंग से रंगे और पारद शिवलिंग रखें। साथ ही इस दिश में दीपक, प्रसाद और फूल रखें और विधि-विधान से नियमित रूप से भगवान शिव की पूजा करें। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। कारोबार में मुनाफा और बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही भगवान शिव की कृपा भी बनी रहने की मान्यता है।
उत्तर दिशा में रखें मां लक्ष्मी कूी मूर्ति
मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। घर की उत्तर दिशा में मां लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर रखना शुभ बताया गया है। मां लक्ष्मी की मूर्ति घर में उत्तर दिशा की ओर से इस तरह रखें कि जब पूजा करें तो आपका मुख उत्तर दिशा की ओर हो। इस दिशा में मां लक्ष्मी को रखने और नियमपूर्वक पूजा करने से उनके प्रसन्न होने की मान्यता है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और सुख-समृद्धि बनी रहती है।