Vastu Tips: घर के किस दिशा में क्या रखना चाहिए और किस दिशा में क्या रखना शुभ होता है। इसकी जानकारी वास्तु शास्त्र में दी गई है। वहीं घर के किस दिशा में किस भगवान की मूर्ति रखना अशुभ होता है और किस दिशा में किस भगवान की मूर्ति रखना शुभ होता है। यह भी वास्तु शास्त्र में बताया गया है। आइए जानते हैं कि घर के किस दिशा में भगवान गणेश की मूर्ति रखना शुभ होता है और इसके क्या लाभ होते हैं।
ज्योतिष शास्त्र में भगवान गणेश का महत्व
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुधवार का दिन भगवान का दिन माना गया है। बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से कई लाभ होने की मान्यता है। वहीं कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है। घर पर भगवान गणेश की मूर्ति रखने पर वास्तु दोष भी दूर होने की मान्यता है।
घर में गणेश की मूर्ति रखते समय इन बातों का रखें ध्यान
-गणेश की मूर्ति का मुंह कभी दक्षिण दिशा में नहीं होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार भगवान गणेश की मूर्ति का मुंह दक्षिण दिशा में होना अशुभ होता है।
-भगवान गणेश की मूर्ति घर के केंद्र या पूर्व दिशा में रखना शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा में भगवान गणेश की मूर्ति रखने से सुख-समृद्धि आने की मान्यता है।
-घर पर भगवान गणेश की मूर्ति रखते समय इस बात का ध्यान रखें कि उनके हाथ में लड्डू होना चाहिए और उनका सूंड बाएं हाथ की तरफ होना चाहिए।