Vastu Tips: घर की किस दिशा क्या चीजें रखनी चाहिए और इसके क्या परिणाम होते हैं। इसकी जानकारी वास्तु शास्त्र में दी गई है। वहीं वास्तु शास्त्र में घर में देवी-देवताओं की मूर्ति रखने के भी नियम बताए गए हैं। आइए जानते हैं कि घर की किस दिशा में हनुमान की मूर्ति रखना चाहिए और किस दिशा में नहीं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार हनुमान जी की फोटो या मूर्ति कभी भी बेड रूप में नहीं रखनी चाहिए। इसे घर के किसी पवित्र स्थान पर रखना लाभकारी बताया गया है। वहीं घर में हनुमान जी की मूर्ति रखने से वास्तु दोष भी दूर होने की मान्यता है।

-घर में हनुमान जी की मूर्ति या फोटो दक्षिण दिशा में लगाना शुभ माना गया है। इस दिशा में लगाने वाली तस्वीर में हनुमान जी बैठे अवस्था में होने चाहिए।

-हनुमान जी की फोटो या मूर्ति घर के उत्तर दिशा में भी लगाना शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिशा में हनुमान जी तस्वीर लगाने से समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा भी नहीं आ पाती है।

-वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगाने से समस्याओं से छुटकारा मिलने और धन लाभ होने की मान्यता है। पंचमुखी प्रतिमा या तस्वीर लगाते समय इस बात का ध्यान रखें की दिशा दक्षिण हो।

-घर में पर्वत उठाते हुए हनुमान जी की तस्वीर लगाना भी शुभ माना गया है। मान्यता है कि आप हर परिस्थिति का सामना आसानी से कर सकते हैं।

-घर पर जिस स्थान पर हनुमान जी की तस्वीर या मूर्ति लगी हो वहां पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए।

-मंगलवार के दिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए और सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023