Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में दिशा का बहुत महत्व बताया गया है। घर के किस दिशा में क्या रखना चाहिए और क्या नहीं इसकी जानकारी वास्तु शास्त्र में दी गई है। साथ ही यह भी बताया गया है कि किस दिशा में क्या रखना शुभ होता है और क्या अशुभ होता है। आइए जानते हैं कि घर के किस दिशा में घड़ी लगानी चाहिए और किस दिशा में नहीं, इसके क्या लाभ और हानि हैं।

कभी घर में न रखें टूटी और बंद हुई घड़ी

घर में कभी भी टूटी और बंद हुई घड़ी नहीं रखनी चाहिए, ऐसा अशुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बंद और टूटी घड़ी रखने से सकारात्मक ऊर्जा नहीं आ पाती है और नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है।

घर के दक्षिण दिशा में नहीं लगानी चाहिए घड़ी

वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में कभी घड़ी नहीं लगानी चाहिए। इससे आपकी प्रगति में कई समस्याएं आ सकती हैं। आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। वहीं घर के पश्चिम दिशा में भी कभी घड़ी नहीं लगानी चाहिए।

घर के मुख्य द्वार पर नहीं लगानी चाहिए घड़ी

घर के मुख्य द्वारा पर घड़ी लगाना अशुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे आपके घर में तनाव हो सकता है। घर में नकारात्मक ऊर्जा हावी हो सकती है और इसका प्रभाव आपके जीवन पर भी पड़ सकता है। इस कारण आपको कई परेशानियां भी झेलनी पड़ सकती हैं।

घर के पूर्व या उत्तर दिशा में लगानी चाहिए घड़ी

घड़ी को हमेशा घर के पूर्व या उत्तर दिशा में लगानी चाहिए। उत्तर-पूर्व दिशा में भी घड़ी को लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा में घड़ी लगाने से घर का वातावरण अच्छा रहता है और घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम भी बढ़ता है। वहीं उत्तर दिशा में घड़ी लगान से तरक्की के नए अवसर प्राप्त होने की मान्यता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023