वास्तु का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान होता है। अगर घर को वास्तु के हिसाब से ना बन बनवाया गया, तो घर में क्लेश और दरिद्री का वास हो जाता है। क्योंकि वास्तु में चार दिशाओं और 4 कोणों का वर्णन है। इन 4 कोणों (ईशान, वायव्य, आग्नेय, नैऋत्य) के अलग- अलग देवता स्वामी होते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं घर के अंदर की डेकोरेशन वास्तु अनुसार कैसी करनी चाहिए ताकि आपके घर में सुख और समृद्धि का वास बना रहे।
यहां रखें भगवान गणेश की मूर्ति और काला क्रिस्टल:
वास्तु शास्त्र अनुसार ड्राइंग रूम में सोफासेट रखने के लिए सही दिशा दक्षिण-पश्चिम मानी गई है। टेलीविजन पश्चिम में लगाएं। दीवारें हल्के रंग की रखें और पर्दे दीवार के रंग से मिलते-जुलते लगाएं। इसके साथ ही ड्राइंग रूम में उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ काला क्रिस्टल रखने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है। अगर आप ड्राइंग रूम में भगवान गणेश की मूर्ति रखना चाहते हैं तो ऐसे में उनकी बैठी हुई मुद्रा वाली मूर्ति रखें।
घर के मुख्य गेट पर लगाएं सूर्य देव की मूर्ति:
घर के मेन गेट के ऊपर गणेश जी की प्रतिमा लगाएं। माना जाता है इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसके अलावा मुख्य द्वार पर बजने वाली झालरें भी लगा सकते हैं। मेन गेट पर सूर्य यंत्र भी लगा सकते हैं। इससे घर में निवेटिव ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
उत्तर दिशा में लगाएं मां लक्ष्मी की तस्वीर:
वास्तु शास्त्र अनुसार घर की उत्तर दिशा में लक्ष्मी माता की मूर्ति लगाना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। लेकिन देवी लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर इस दिशा में लगाएं जिसमें वे कमल पर विराजमान हों और सोने के सिक्के गिरा रही हों। इस तस्वीर को लगाने से समृद्धि आने की मान्यता है।
घर में लगाएं मनीप्लांट:
घर में सुख समृद्धि बनी रहे इसके लिए आप उत्तर पूर्व दिशा में हरे रंग का फूलदान लगाएं। नौकरी या बिजनेस में तरक्की के लिए उत्तर दिशा में मनीप्लांट का पौधा लगाएं।
घर में रखें पिरामिड और श्रीयंत्र:
वास्तु अनुसार घर में चांदी, पीतल या तांबें के पिरामिड को रखने से बरकत आती है। पिरामिड को ऐसी जगह पर रखें जहां परिवार के सदस्य सबसे जयादा समय व्यतीत करते हों। घर के मंदिर में एक स्फटिक भी स्थापित करें, ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022