Pisces Horoscope (Meen Rashi) 2022 : मीन राशि के जातकों के लिए नववर्ष स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर रहने की उम्मीद है। इस वर्ष आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना होगा। बावजूद आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जरूरत है। नये साल में मीन राशि के जातक अपने जीवन शैली में बेहतर करने की कोशिश करेंगे। इस वर्ष आप नया मकान या गाड़ी लेने की योजना बना सकते हैं।
जनवरी मीन राशि के नौकरीपेशा जातकों और वैसे जातक जो साझेदारी में व्यवसाय करते हैं, उनके लिए अनुकूल रहेगा। इस माह में आप अपने पेशेवर जीवन में कुछ सकारात्मक उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं जैसे कि पदोन्नति, वेतन वृद्धि इत्यादि जिसकी वजह से इस दौरान आपका मन प्रसन्न रह सकता है। फरवरी में कुछ बदलावों की वजह से आपके निजी संबंधों में कलह होने की आशंका है। ऐसे में धैर्य बनाए रखें।
मार्च और अप्रैल मीन राशि के जातकों के लिए निवेश करने के लिए अनुकूल समय है। इस अवधि में जातकों को अपने पेशेवर जीवन में सफलता के लिए अधिक सक्रिय रहने और मेहनत करने की जरूरत है।
मीन राशि के जातकों के लिए मई रियल एस्टेट में निवेश करने के लिए शानदार साबित हो सकता है। हालांकि इस अवधि में किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ध्यानपूर्वक पढ़ और समझ लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। जून में आपकी पाचन क्षमता बेहतर रहने की उम्मीद है। इस दौरान अपने खान पान का खयाल रखें।
सितंबर और अक्टूबर मीन राशि के जातकों के लिए प्रेम और रोमांस का महीना साबित हो सकता है। उम्मीद है कि इस दौरान आप कई विपरीत लिंग के जातकों को अपनी तरफ आकर्षित करने में सफल रहेंगे। इस बात के प्रबल योग हैं कि इन महीनों के दौरान आपकी मुलाक़ात आपके हमसफर से भी हो सकती है। हालांकि इस दौरान आप कोई जल्दबाज़ी न दिखाएं और किसी भी रिश्ते को शुरू करने से पहले उसके लाभ व नुकसान के बारे में विचार कर लें।
साल 2022 के अंत में आपको अपनी आर्थिक योजनाओं को लेकर संतुलित रवैया रखना पड़ सकता है। इसके साथ ही इस अवधि में आपको पिछले निवेश से लाभ मिलने के योग भी बन रहे हैं। साल की अंतिम तिमाही में आपके स्वास्थ्य पर थोड़ा नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है। इस दौरान आप अपनी सेहत का भरपूर ख्याल रखें अन्यथा यह समस्या बड़ी भी हो सकती है।
कुल मिलाकर देखा जाए तो साल 2022 के पहले छह महीनों में मीन राशि के जातकों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको हर कदम पर अपने अनुभव, धैर्य और कौशल का परिचय देना पड़ सकता है। साथ ही इस अवधि में आपको आपके पारिवारिक जीवन में छोटी-मोटी समस्या भी आ सकती है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि इस दौरान घर के सदस्यों से बात करते वक़्त संयम बरतें। वहीं इस अवधि में आपको अपने प्रेम जीवन में भी कुछ परेशानी हो सकती है। कोशिश करें कि इस दौरान कोई भी समस्या होने पर अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ शांत दिमाग से और साथ बैठकर समस्याओं का निपटारा करें।
साल के दूसरी तिमाही में आपके जीवन में सुधार होने की संभावना है। इस दौरान आपकी जीवनशैली और भी अच्छी हो सकती है और साथ ही इस दौरान आप लंबे समय से योजनाबद्ध किसी कार्य को अंजाम दे सकते हैं। साल के उत्तरार्द्ध में आपका सामाजिक दायरा बढ़ सकता है और साथ ही वैसे काम जो कभी आपको मुश्किल लगा करते थे, वही काम इस वर्ष आपको आसान लग सकते हैं।
इस अवधि में आप अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगे। साथ ही इंसानियत से जुड़ा कोई सामाजिक कार्य भी कर सकते हैं। आपको आपके परिवार और दोस्तों का इस दौरान हर कार्य में भरपूर सहयोग मिलेगा। नये वर्ष के अंतिम छह महीने मीन राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने की उम्मीद हैै। इस दौरान आपके जीवन में तरक्की होने की उम्मीद है। पर जीवन के दूसरे क्षेत्रों में आपको कुछ परेशानी भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: मीन राशि करियर राशिफल 2022, मीन राशि आर्थिक राशिफल 2022, मीन राशि लव राशिफल 2022, मीन राशि स्वास्थ्य राशिफल 2022
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022