Tirgrahi Yog In Aquarius: ग्रहों की चाल में बदलाव होने से समय- समय पर त्रिग्रही और शुभ योगों का निर्माण होता है। जिसका प्रभाव मानव जीनव और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि आज बुध ग्रह ने कुंभ राशि में प्रवेश कर लिया है। जहां पहले से ग्रहों के राजा सूर्य और कर्मफल दाता शनि भ्रमण कर रहे हैं। जिससे त्रिग्रही योग बन (Tirgrahi Yog In Kumbh) रहा है। इस योग का असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशि ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
त्रिग्रही योग बनने से वृष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से कर्म भाव पर बन रहा है। जिससे नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अधिकारियों का साथ मिलेगा। आपकी कार्य करने की शैली में निखार आएगा। साथ ही आपके पेशेवर रूप से जीवन में बदलाव आएगा। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। वहीं अगर आप व्यापारी हैं, तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं बेरोजगार लोगों को नई जॉब मिल सकती है या बात चल सकती है। अगर आप राजनीति से जुड़े हैं, तो आपको इस अवधि में कोई पद मिल सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से नवम भाव में बन रहा है। इसलिए इस समय आपके भाग्य में वृद्धि होगी। साथ ही कार्यों में सिद्धि के योग हैं। वहीं अगर आप विदेश यात्रा की सोच रहे हैं, तो आपको मौका मिल सकता है। वहीं व्यापारी वर्ग के लोग अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए काफी अच्छा समय है। मतलब नया काम शुरू कर सकते हैं। साथ ही साथ ही आप इस समय धार्मिक रूप से काफी सक्रिय रहेंगे। वहीं प्रतियोगी छात्रों को इस समय भाग्य साथ मिलेगा और वह किसी प्रतियोगी परीक्षा में पास हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
त्रिग्रही योग बनने से वृश्चिक राशि के जातकों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से चतुर्थ स्थान में बन रहा है। इसलिए इस समय आपको सुख- संशाधनों में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस समय आप वाहन या प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं जिन लोगों का रियर स्टेट, प्राप्रटी, खान- पान से संबंधित है, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।
वहीं इस समय माता के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि थोड़ा माता की सेहत का ध्यान जरूर रखें। साथ ही इस योग की दृष्टि आपके दशम भाव पर बन रही है। इसलिए आपको काम- कारोबार में भी अच्छी सफलता मिलने के आसार हैं।