Trigrahi Yog In Dhanu: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके त्रिग्रही और चतुर्ग्रही योग बनाते हैं। आपको बता दें कि धनु राशि में त्रिग्रही योग (Trigrahi Yog In Sagittarius) बन रहा है। यह योग सूर्य, बुध और शुक्र की युति से बन रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस योग के प्रभाव से आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से नवम भाव में बन रहा है। जिसे भाग्य और विदेश स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही इस समय आप कारोबार के सिलसिले के काम से यात्रा कर सकते हैं। साथ ही जो लोग साझेदारी में काम करते हैं उनके अपने पार्टनर से रिश्ते काफी अच्छे रहेंगे। वहीं प्रतियोगी छात्रों को भी इस समय भाग्य का साथ मिल सकता है। वो किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
त्रिग्रही योग आप लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से दूसरे भाव में बन रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकात है। यह योग आपको आर्थिक रूप से उन्नति और लाभ दिला सकता है। वहीं इस दौरान आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं इस समय आपको उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। साथ ही पुराने निवेश से लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग आर्थिक रूप से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से सप्तम भाव में बन रहा है। जिसे वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय व्यापारी वर्ग के लोग अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं।
नौकरीपेशा वर्ग में लोगों को प्रमोशन और प्रभाव वृद्धि का संयोग बन रहा है। वहीं जो लोग अविवाहित है, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं इस समय आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही इस दौरान आपको कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है।