Most Dominating Zodiac Sign: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियां और 27 नक्षत्रों का वर्णन मिलता है। साथ ही इन राशियों पर किसी न किसी ग्रह आधिपत्य होता है। इसलिए इन राशियों से जुड़े लोगों का नेचर और व्यक्तित्व एक दूसरे से अलग होता है। साथ ही इनका करियर भी अलग- अलग होता है। यहां हम ऐसी राशियों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनसे जुड़े लोग डॉमिनेटिंग नेचर के माने जाते हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
वैदिक ज्योतिष के अनुसार मेष राशि के जातक डॉमिनेटिंग नेचर के माने जाते हैं। ये लोग साहसी और निडर भी होते हैं। साथ ही ये लोग लोग व्यापार में रिस्क लेना पसंद करते हैं। वहीं अंदर नेतृत्व की क्षमता होती है और अपनी ताकत को यह भलीभांति पहचानते हैं, इसलिए ये लोग अपने काम में किसी दखलअंदाजी पसंद नहीं करते हैं। साथ ही इनको स्वतंत्रता प्रिय होती है। ये लोग जरूरी चीजों पर ही धन खर्च करते हैं। साथ ही ये लोग धन जोड़ने में माहिर होते हैं। ये लोग अपने पार्टनर से खूब प्यार करते हैं। लेकिन कभी- कभी क्रोधित भी हो जाते हैं। मेष राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य है, जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सिंह राशि के जातक भी डॉमिनेटिंग नेचर के होते हैं। मतलब जो लोग इनके दबाव में आ जाते हैं, ये उन लोगों से तो अच्छा व्यवहार करते हैं। लेकिन जो लोग इनके वर्चस्व को मानने से इंकार कर देते हैं, ये लोग उनको रास्ते हटा देते हैं। साथ ही ये लोग अपनी मर्जी के मालिक होते हैं और सुनते सबकी है, लेकिन करते अपनी हैं। सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं, जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
धनु राशि के जातक काफी बुद्धिमान और ज्ञानवान माने जाते हैं। साथ ही इनको गूढ़ विद्या में रूचि होती है। वहीं यह किसी को डॉमिनेट करना यूं तो पसंद नहीं करते लेकिन जब भी इन्हें लगता है, कि सामने वाला इनकी सही बात को ही इग्नोर कर रहा है। तो यह अपने ज्ञान का पूरा इस्तेमाल करके यह डॉमिनेटिंग पोजीशन में आ सकते हैं। इन लोगों में सोचने समझने की अच्छी क्षमता होती है। इन्हें हर चीज अपने हाथ में लेना पसंद होता है। ये हमेशा ऐसा पार्टनर चाहते हैं जो इनके हिसाब से चले। साथ ही ये दूरदर्शी भी होते हैं।