Lucky or Auspicious Dreams: स्वप्न शास्त्र में शुभ और अशुभ सपनों का जिक्र मिलता है। साथ ही इस बात का भी जिक्र मिलता है कि सपने में देखे गए सपने का फल असल जिंदगी में कुछ और भी हो सकता है। आपको बता दें कि इंसान जब भी सपने देखता है तो कुछ सपने देखकर वह डर जाता है, तो वहीं कुछ सपने देखकर उसको खुशी का एहसास होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं, ऐसे सपनों के बारे में जिनको देखना बेहद शुभ माना जाता है। मतलब ऐसे सपने देखने से आपको कोई शुभ सूचना या धन की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं …

मृत्यु देखना

स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में किसी परिजन की मृत्यु देखना शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि जिसकी मृत्यु सपने में देखी है, उसके आयु में वृद्धि हो गई है। साथ ही आने वाले दिनों में उनके साथ आपके संबंध और बेहतर होंगे।

फल-फूल वाले पेड़

सपने में अगर आप फल या फूल से लदे पेड़ देखते हैं, तो यह एक शुभ संकेत हैं। इसका मतलब है कि आपको आने वाले दिनों में कोई शुभ सूचना मिल सकती है। साथ ही आपके जीवन में खुशियों का आगमन होने वाला है। वहीं आपको कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है।

सपने में पहाड़ पर चढ़ना

स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में पहाड़ पर चढ़ना शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको आपकी तरक्की होने वाली है। मतलब आपको कार्यस्थल पर कोई अन्य जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही व्यापार में भी धनलाभ हो सकता है।

सपने में उल्लू और तोता का दिखना

सपने में उल्लू और तोता दिखना शुभ माना जाता है। क्योंकि उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको आकस्मिक या फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही कोई खुशखबरी मिल सकती है।

सपने में बारिश 

स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में बारिश होते हुए देखते हैं, तो एक भी एक शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपको किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। साथ ही आपकी कोई योजना पूर्ण हो सकता है। वहीं सपने में बारिश का दिखना एक खूबसूरत जीवनसाथी मिलने की ओर इशारा करता है।

Aditya Gaur

(Vedic Astrologer)

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023