Surya Shani Yuti 2023: साल 2023 में कई शुभ योग से साथ ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई अशुभ योग भी बन रहे हैं। जिस कारण कई राशियों के जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती है। शनि देव और सूर्य देव की युति से अशुभ योग बनेंगे। जिस कारण कई राशियों के जातकों को सावधान रहना होगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 17 जनवरी 2023 को शनि देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और 13 फरवरी 2023 को राशि परिवर्तन कर सूर्य देव भी कुंभ राशि में जाएंगे। इन दोनों ग्रहों के एक राशि में मिलने से अशुभ योग बनेगा, जिस कारण कई राशियों के जातकों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं कि एक ही राशि में सूर्य और शनिदेव के मिलने से किन-किन राशियों के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता हो सकती है।

कर्क राशि (Shani Gochar 2023)

कुंभ राशि में सूर्य और शनि ग्रह के मिलने से इस राशि के जातकों को प्रतिकूल समय का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में कारोबारी जातकों को पैसों के लेन-देन में अधिक सावधानियां बरतनी होनी अन्यथा नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर भी समय आपके प्रतिकूल हो सकता है। सहकर्मियों से आपके संबंध खराब हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Surya Gochar 2023)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ राशि में ही सूर्य और शनि देव की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपसी समक्ष में कमी के कारण आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं। इस दौरान कोई भी नया कार्य शुरू करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Grah Gochar 2023)

एक ही राशि में इन दोनों ग्रहों के मिलने से इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंध परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में भी हानि हो सकती है। आप मानसिक तनाव का भी शिकार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023