Trigrahi Yog In Pisces: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके युति बनाते हैं। यह युति किसी के लिए सकारात्मक रहती है तो किसी के लिए नकारात्मक। आपको बता दें कि गुरु की राशि मीन में बुध, गुरु और सूर्य देव की युति बनने जा रही है। जिससे त्रिग्रही योग (Trigrahi Yog In Meen) बनेगा। साथ ही इस योग से 3 राशि के जातकों आकस्मिक धनलाभ और मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मीन राशि (Meen Zodiac)

त्रिग्रही योग बनने से मीन राशि के जातकों के अच्छे दिन शरू हो सकते हैं। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव में ही बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आ सकता है। साथ ही आत्मविश्वास में भी आपकी वृद्धि होगी। वहीं इस योग की दृष्टि आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव पर पड़ने जा रही है। इसलिए स वक्‍त अगर आप पार्टनरशिप में कोई नया बिजनस शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए यह वक्‍त बहुत ही शानदार और सफलता देने वाला साबित हो सकता है। वहीं जीवनसाथी का आपको सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के त्रिग्रही योग शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से पंचम भाव में बनने जा रहा है। जिसे संतान, उन्नति, प्रेम- संबंध और उच्च शिक्षा का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं जो लोग आध्यात्म या रिचर्स के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनको इस समय अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही आपकी लव लाइफ में अनुकूलता आएगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। साथ ही प्रतियोगिता में सफलता पाएंगे।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

त्रिग्रही योग का बनना धनु राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ स्थान में बनने जा रहा है। जिसे भौतिक सुख और माता का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है।

साथ ही  मातृ पक्ष से सुख और लाभ पाएंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। इस वक्‍त आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में भी सोच सकते हैं। वहीं जनवरी से आप लोगों को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल गई है। इसलिए अब आपके काम बनने लगेंगे। जो रुके हुए थे।

Aditya Gaur

(Vedic Astrologer)

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023