Sun Transit In Pisces: हर ग्रह एक निश्चित अवधि पर गोचर करता है। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। साथ ही यह गोचर किसी के लिए सकरात्मक रहता है तो किसी के लिए नकारात्मक। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। मीन राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं। वहीं ज्योतिष के अनुसार सूर्य देव और गुरु ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए इस गोचर का शुभ प्रभाव 3 राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों को सूर्य देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से लग्न भाव में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही प्रेम संबंध भी मजबूत रहेंगे। शादीशुदा लोगों को पार्टनर से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनका रिश्ता आ सकता है। साथ ही इस समय आपको व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं जो आपके सेहत थोड़ी नरम चल रही थी, उसमें सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही पार्टनरशिप के काम में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। लेकिन आप पर शनि की साढ़ेसाती जनवरी से शुरू हुई है। इसलिए आप लोगों को थोड़ा सावधान भी रहना चाहिए।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

सूर्य देव का राशि परिवर्तन धनु राशि के लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव में संंचरण करने जा रहे हैं। जिसे भौतिक सुख और माता का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको सभी सुख- साधनों की प्राप्ति हो सकती है।

साथ ही इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं इस समय माता के साथ संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी। साथ ही जिन लोगों का व्यापार रियल स्टेट, खान- पान और प्रापर्टी से जुड़ा हुआ है। उनको यह समय बेहतर साबित हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर आर्थिक दृष्टि से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे संतान, उन्नति और प्रेम- विवाह का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मतलब संतान की तरक्की हो सकती है। वहीं प्रेम- संबंधों में भी सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धन की भी प्राप्ति हो सकती है।

Aditya Gaur

(Vedic Astrologer)

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023