Shani And Sun Conjunction 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वैसै तो शनि ग्रह के सूर्य देव पिता हैं। लेकिन दोनों में शत्रुता का भाव है। मतलब जब भी इन दोनों ग्रहों की युति किसी राशि में बनती हैं, तो उस घटनाक्रम को बेहद अशुभ माना जाता है और उसका प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि 17 जनवरी को शनि देव कुंभ राशि में गोचर (Shani Gochar In Kumbh) करने जा रहे हैं। वहीं सूर्य देव भी 13 फरवरी को कुंभ (Sun Gochar In Kumbh) में प्रवेश करेंगे। जिससे अशुभ योग का निर्माण होगा। साथ ही इस योग के प्रभाव से 3 राशि के जातकों को सावधान रहना चाहिए। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि और सूर्य ग्रह की युति हानिकारक साबित हो सकती हैं। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के अष्टम भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं। वहीं सूर्य और शनि दोनों मारकेश होते हैं। जो लोग व्यापारी हैं उन्हें धन के लेनदेन में सावधानी बरतनी चाहिए। अन्यथा नुकसान हो सकता है। साथ ही कार्यस्थल पर आपके जूनियर या सीनियर के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। इसलिए वाद- विवाद से बचें। बीमारी पर धन खर्च हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि और सूर्य की युति प्रतिकूल साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से चतुर्थ भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको माता की सेहत का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही इस समय आप पर शनि की ढैय्या भी चल रही है। इसलिए आपको मानसिक कष्ट संभव है। कार्यों में देरी होगी। वहीं इस योग की दृष्टि आपके दशम स्थान पर पड़ रही है। इसलिए आपकी व्यापार में कोई डील फाइनल होते रुक सकती है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
शनि और सूर्य की युति आप लोगों के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि इन दोनों ग्रहों की युति आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में ही होगी। इसलिए इस समय आपके जीवसाथी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। साथ ही पिता के साथ मतभेद बढ़ सकते है। वहीं जो लोग नया काम करने की सोच रहे हैं, उन्हें अभी रुक जाना चाहिए। क्योंकि समय अनुकूल नहीं है।