Saturn And Surya Conjunction 2023 वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके युति बनाते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। साथ ही यह युति किसी व्यक्ति के लिए शुभ रहती है, तो किसी के लिए अशुभ आपको बता दें कि शनि देव मकर राशि में गोचर कर रहे हैं और सूर्य देव ने भी 14 जनवरी की रात को मकर राशि में प्रवेश किया है। जिससे मकर राशि में इन दोनों ग्रहों की युति बन रही (Saturn And Surya Conjunction 2023) है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस युति से अच्छा धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

सूर्य और शनि देव की युति मेष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से दशम स्थान में बनने जा रही है। जिसे कर्म का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का ऑफर आने की प्रबल संभावना है। साथ ही नौकरी पेशा लोगों को इस समय कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। साथ ही व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं वहीं कारोबार में अचानक से कोई ऐसी पेमेंट मिल सकती है जो काफी समय से रुकी थी। बिजनस में कोई नई डील हो सकती है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और शनि देव की युति अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली से नवम भाव में बन रही है। जिसे भाग्य और विदेश स्थान का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस अवधि में आप विदेश की यात्रा पर भी जा सकते हैं। वहीं धर्म और अध्‍यात्‍म के विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप इस वक्‍त जिस काम को भी मेहनत और लगन से करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्‍त होगी। पिता के साथ संबंधों में भी मजबूती आएगी।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

सूर्य और शनि ग्रह की युति धनु राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन भाव में बन रही है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही  पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद सुलझ सकता है। वहीं  कारोबार करने वालों को विशेष लाभ होगा। आर्थिक मामलों में उन्‍नति होगी। साथ ही 17 जनवरी को जब शनि देव गोचर करेंगे, तब आपको साढ़ेसाती से भी मुक्ति मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023