Surya And Rahu Ki Yuti: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव देश- दुनिया सहित मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि राहु देव अभी मेष राशि में गोचर कर रहे हैं और सूर्य देव 14 अप्रैल को मेष में प्रवेश करेंगे। जिससे ग्रहण दोष का निर्माण होगा। ज्योतिष में इस दोष को बहुत अशुभ माना जाता है। साथ ही शनि की तीसरी दृष्टि सूर्य देव पर पड़ेगी। जो शुभ नहीं है। इसलिए इस योग का अशुभ प्रभाव सभी 12 राशियों पर कुछ न कुछ जरूर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस दौरान विशेष सावधान रहना चाहिए। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

राहु और सूर्य की युति मेष राशि के जातकों को अशुभ साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव में बनने जा रही है। साथ ही आपकी राशि के स्वामी मंगल देव हैं और राहु की मंगल के साथ शत्रुता है। इसलिए आपको शारीरिक कष्ट होगा। साथ ही हार्ट से संबंधित कोई बीमारी हो सकती है। वहीं जो लोग पहले से हार्ट के मरीज हैं, उनको विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। वहीं शनि की तीसरी दृष्टि भी पड़ रही है। इसलिए जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकता है। साथ ही कोई ऐसी घटना हो सकती है, जिससे आपको बदनामी का सामना करना पड़ता है। इसलिए आप लोग माणिक्य रत्न धारण कर सकते हैं। साथ ही काले और गहरे रंग के कपड़े एक महीने तक नहीं पहनें।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों को राहु और सूर्य की युति से बनने वाला ग्रहण दोष अशुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से नवम भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके पिता को हार्ट से संबंधित कोई रोग हो सकता है। साथ ही आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। लेकिन भाग्य और धन के लिए यह समय अच्छा है। कोई डील रुक सकती है। साथ ही आपका पिता के साथ मतभेद भी हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको वाहन भी सावधानी से चलाना चाहिए। साथ ही इस अवधि में आप माणिक्य धारण कर सकते हैं और इसके साथ ही आपको काले और गहरे रंग के कपड़ों को पहनने से बचना चाहिए।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

राहु और सूर्य की युति से बनने वाला ग्रहण योग धनु राशि के जातकों को बेहद अशुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से पंचम भाव में बन रही है। इससिए यह योग आपको और पिता को कष्टकारी साबित हो सकता है। इस समय आपको और पिता को हार्ट से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। साथ ही जो लोग पहले से हार्ट के पेशेंट हैं, उनको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

वहीं दवाई समय पर लें और चेकअप कराएं। साथ ही इस समय वाहन सावधानी से चलाएं और किसी को धन उधार देने से बचें। नया काम शुरू भी इस अवधि में न करें तो अच्छा होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023