Sun And Jupiter Conjunction In Aries: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों में आपस में मित्रता और शत्रुता का भाव होता है और जब भी कोई ग्रह गोचर करके किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है। तो इस युति का प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। लेकिन ये प्रभाव शुभ पड़ेगा या अशुभ, ये दोनों ग्रहों के आपसी संबंध पर निर्भर करता है। आपको बता दें कि अप्रैल में गुरु और सूर्य की युति बनने जा रही है। यह युति 12 साल बाद मेष राशि में बनने जा रही है। जिसका प्रभाव भी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और करियर में तरक्की के योग बनेंगे। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु और सूर्य की युति लाभदायक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव में बनेगी। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्य करने की शैली में निखार आएगा। साथ ही अगर आप सेहत को लेकर परेशान थे तो उससे मुक्ति मिल सकती है। वहीं इस युति की दृष्टि आपकी कुंडली के सप्तम भाव पर बन रही है। इसलिए इस समय आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की भी हो सकती है। वहीं पार्टनरशिप के काम में आपको अच्छा लाभ हो सकता है। साथ अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

गुरु और सूर्य की युति मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के इनकम भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में इजाफा देखने को मिलेगा। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत भी बन सकते हैं। साथ ही पुराने निवेश से भी लाभ की संभावना है। वहीं इस समय व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। जिसमें भविष्य में लाभ हो सकता है। साथ ही अगर आप स्टॉक मार्केट, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं समय अनुकूल है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु और सूर्य की युति वरदान के समान साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से कर्म भाव पर बनेगी। इसलिए इस समय आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको नई नौकरी मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग हैं। वहीं इस समय आपको जूनियर और सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा।

व्यापारी वर्ग को भी इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं आपके राशि स्वामी चंद्रमा हैं और ज्योतिष अनुसार गुरु और सूर्य की चंद्रमा के साथ मित्रता है। इसलिए इस युति से आपको जबरदस्त लाभ होने वाला है।

Aditya Gaur

(Vedic Astrologer)

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023