Sun And Guru Ki Yuti: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर गोचर करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। साथ ही ग्रह गोचर करते युति भी दूसरे ग्रह के साथ निर्माण करते हैं। आपको बता दें कि 22 अप्रैल को मेष राशि में गुरु और सूर्य ग्रह की युति (Surya And Jupiter Ki Yuti) बनने जा रही है। आपको बता दें कि यह युति 12 साल बाद मेष राशि में बनने जा रही है। इसलिए इस युति का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस युति के प्रभाव से धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
सूर्य और गुरु की युति मेष राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित होगी। क्योंकि यह युति आपकी लग्न भाव में बनने जा रही है। साथ ही सूर्य देव संतान, बुद्धि और आकस्मिक धन के भाव में स्वामी हैं। वहीं गुरु आपके भाग्य और खर्च के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही संंतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं इस समय आपको किस्मत का भी साथ मिलेगा। आकस्मिक धनलाभ के भी योग बन रहे हैं। वहीं जो फालतू खर्च हो रहे थे, उन पर लगाम लगेगी। साथ ही जो लोग आध्यात्म, शिक्षा, विचारक या कथा- वाचक हैं। उनको यह समय शानदार रह सकता है। इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का भी प्रस्ताव आ सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु और सूर्य देव की युति लाभदायक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही सूर्य देव आपके धन भाव के स्वामी होकर नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में विराजमान हैं। इसलिए इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं जो बेरोजगार लोग हैं, उनको नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं।
वहीं गुरु आपके छठे और भाग्य स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार से संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं। लेकिन आप पर शनि की ढैय्या चल रही है। इसलिए आपको शनि देव से सबंधित उपाय करते रहने चाहिए।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
गुरु बृहस्पति और सूर्य देव की युति सिंह राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपके भाग्य स्थान पर बन रही है। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि के ही स्वामी हैं और गुरु बृहस्पति सूर्य ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए इस समय नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट होना चाहिए। साथ ही अगर आप विदेश यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो आपकी मुराद पूरी हो सकती हैं। वहीं इस समय यह समय प्रतियोगी छात्रों को शानदार साबित हो सकता है। वह किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं। इस समय आप धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।