Sun Transit In Makar: सूर्य देव हर साल 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करते हैं। मकर राशि पर शनि देव का आधिपत्य होता है और शनि देव सूर्य ग्रह के ही पुत्र हैं। इसलिए यह गोचर ज्योतिष की दृष्टी से बेहद अहम माना जा रहा है। वहीं सूर्य देव के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस दौरान किस्मत पलट सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य ग्रह आपकी राशि से दशम स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे कार्यक्षेत्र और जॉब का स्थान माना जाता है। इसलिए जॉब और कारोबार के मामले में आपको विशेष रूप से लाभ हो सकता है। साथ ही विदेशी कंपनी के साथ अगर आप कोई डील करने के बारे में सोच रहे हैं तो वह सफल हो सकती है। वहीं जौ नौकरी पेशा लोग हैं, उनको कार्यस्थल पर सीनियर और जूनियर दोनों का साथ प्राप्त होगा। वहीं पिता के साथ संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
सूर्य देव का गोचर मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के अष्टम भाव पर गोचर कर रहे हैं। वहीं उनकी दृष्टि धन भाव पर पड़ रही है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती हैं। वहीं शौध से जुड़े विद्यार्थी हैं, उनको ये समय शानदार साबित हो सकता है। वहीं दांपत्य संबंधों में सुधार होगा और आपकी लव लाइफ भी पहले से और बेहतर हो सकती है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों को सूर्य देव का गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में संचरण करने जा रहे हैं। जिसे वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको साझेदारी के काम में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं पुराने निवेश से भी धनलाभ के योग हैं। पार्टनर की तरफ से आपको अच्छा साथ और सहयोग मिलेगा। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उनका नई नौकरी का ऑफर आ सकता है।