Surya Gocahr In Makar: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। साथ ही ग्रहों का गोचर किसी व्यक्ति के लिए सकारात्मक रहता है तो किसी के लिए नकारात्मक। आपको बता दें कि सूर्य देव ने 14 जनवरी की रात को मकर राशि (Sun Transit In Capricorn) में प्रवेश किया था। आपको बता दें कि मकर राशि पर शनि देव का आधिपत्य है। वहीं ज्योतिष के अनुसार शनि देव और सूर्य ग्रह में शत्रुता का भाव है। इसलिए सूर्य के गोचर से 1 महीने तक 3 राशि के जातकों को सावधान रहना चाहिए। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर प्रतिकूल साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से छठे भाव में गोचर हुआ है। जिसे रोग, शत्रु का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। ऑफिस में कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही सीनियर या जूनियर से किसी बात पर आपकी बहस हो सकती है। वहीं इस समय कोर्ट- कचहरी के मामलों में आपको हार का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
सूर्य देव का गोचर मिथुन राशि के जातकों को हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य ग्रह आपकी गोचर कुंडली के अष्टम भाव में हुआ है। जिसे गुप्त रोग और आयु का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय वाहन सावधानी से चलाएं, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं। वहीं वैवाहिक जीवन के लिए यह अवधि अच्छी नहीं है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। वहीं इस समय आप धन का निवेश करने से भी बचें, क्योंकि धनहानि के योग बन रहे हैं।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन नकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव ने आपकी राशि में ही गोचर किया है और लग्न भाव में विराजमान हैं। इस समय आपका व्यापार धीमा चल सकता है। साथ ही पारिवारिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। सेहत इस समय प्रभावित हो सकती है। साथ ही पार्टनरशिप के काम में आपको इस समय सतर्कता बरतनी चाहिए। धनहानि के योग बन रहे हैं। साथ ही इस समय आपको जावनसाथी के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए।