Surya And Jupiter Ki Yuti: वैदिक ज्योतिष मुताबिक मेष राशि में गुरु और सूर्य ग्रह युति बनने जा रही है। ज्योतिष अनुसार गुरु और सूर्य में मित्रता का भाव है। यह युति अप्रैल के महीने में बनेगी। आपको बता दें कि सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। साथ ही बृहस्पति ग्रह ज्ञान, शिक्षा, धार्मिक कार्य एवं दान-पुण्य के कारक माने जाते हैं। इसलिए इस युति का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 लकी राशियां ऐसी हैं, जिनको इस दौरान धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और गुरु ग्रह की युति लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव पर बनेगी। जिसे वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप का भाव माना जाता है। इसलिए जिन जातकों के विवाह में बाधा आ रही थी उनकी बाधाएं दूर होंगी और विवाह का शुभ संयोग बनेगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। साथ ही पार्टनरशिप के काम में आपको अच्छा धनलाभ होगा। नई व्यापारिक साझेदारी भी हो सकती है। वहीं इस अवधि में जीवनसाथी के संयोग से धनलाभ हो सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
सूर्य और गुरु की युति मिथुन राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से दशम स्थान में बनेगी। जिसे नौकरी और कार्यक्षेत्र का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही इस अवधि में व्यापारियों को नए ऑर्डर आने से धनलाभ हो सकता है। वहीं बेरोजगार लोगों को नई जॉब का ऑफर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जूनियर और सीनियर के साथ अच्छा तालमेल रहेगा।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और गुरु की युति शुभ फलदायी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। साथ ही इस समय शुरू किए गए नए बिजनेस से आपको तरक्की प्राप्त हो सकती है। वहीं आर्थिक पक्ष भी पहले मजबूत होगा। साथ ही जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। इस समय आकस्मिक धनलाभ के भी योग बन रहे हैं।