Shukrawar Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। शुक्रवार का दिन धन व वैभव की देवी मां लक्ष्मी का दिन माना गया है। इस दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-संपत्ति प्राप्त होने की मान्यता है।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार मां लक्ष्मी का संबंध शुक्र ग्रह से माना गया है। जिस जातक की कुंडली में शुक्र देव शुभ अवस्था यानि की मजबूत होते हैं। उन पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहने की मान्यता है। वहीं शुक्रवार के दिन व्रत रखने और मां लक्ष्मी की पूजा करने से कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होने की मान्यता है। इससे धन आदि लाभ भी हो सकता है।
मां लक्ष्मी का प्रिय फूल कौन का है?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मां लक्ष्मी को लाल रंग के गुड़हल का फूल अधिक प्रिय है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा में यह फूल चढ़ाना बहुत की शुभ माना गया है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी को यह फूल अर्पित करने से वह प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं सफेद कनेर का फूल भी मां लक्ष्मी को अधिक पसंद है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को यह फूल चढ़ाने पर घर में सुख-शांति बनी रहने की मान्यता है।
शुक्रवार के उपाय (Shukrawar Ke Upay)
ज्योतिष शास्त्र में शुक्रवार के कई उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही आर्थिक समद्धि भी आती है। आइए जानते हैं कि वह उपाय कौन से हैं, जिन्हें करने से मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने की मान्यता है।
-शुक्रवार के दिन सफेद रंग के चीजों का दान करें।
-शुक्रवार के दिन सफेद रंग का वस्त्र पहनकर पूजा करनी चाहिए।
-शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की भी पूजा करनी चाहिए।
-शुक्रवार के दिन व्रत रखना भी फलदायी बताया गया है।