Venus Transit In Kumbh: वैदिक ज्योतिष अनुसार हर ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। जिसका पृथ्वी पर देखने को मिलता है। साथ ही यह गोचर किसी के लिए सकारात्मक रहता है तो किसी के लिए नकारात्मक। आपको बता दें कि वैभव और ऐश्वर्य के दाता शुक्र ग्रह 22 जनवरी को कुंभ राशि में गोचर (Shukra Transit In Kumbh) करने जा रहे हैं। जिस पर शनि देव का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार शनि देव और शुक्र ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए यह गोचर 3 राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसको ज्योतिष में धन भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। वहीं आय के साधनों में वृद्धि देखने को मिलेगी। इस अवधि में आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शुक्र ग्रह का गोचर वृष राशि के जातकों को किसी वरदान के समान साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के 11वें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे इनकम और लाभ का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आय में वृद्धि होगी। आय के स्रोत भी बढ़ सकते हैं। साथ ही शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन निवेश से लाभ होने के संकेत हैं। इस दौरान आपको नौकरी के कई शुभ अवसर प्राप्‍त होने के योग हैं। वहीं अगर आप व्यापार में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो अभी कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन मिथुन राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से नवम भाव मे गोचर करने जा रहे हैं। जिसे भाग्य और विदेश स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय जो छात्र विदेश में पढ़ाई करने जाना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है। वहीं  करियर का यह दौर आपके लिए प्रगति वाला हो सकता है और आपको करियर में खुशखबरी प्राप्‍त हो सकती है। वहीं इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। साथ ही आपको इस अवधि में कोर्ट- कचहरी के मामलों में विजय हासिल हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023