Malavya Rajyog: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके अपनी उच्च और नीच राशि में गोचर करते हैं। जिसका प्रभाव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि वैभव और ऐश्वर्य के कारक शुक्र ग्रह 15 फरवरी अपनी उच्च राशि मीन (Venus Planet Transit In Meen) में प्रवेश करने जा रहा हैं। जिससे मालव्य राजयोग बनने जा रहा है। इस योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय भाग्योदय और धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
मालव्य राजयोग आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह मालव्य राजयोग आपके कर्म भाव पर बनाएंगे और हंस नाम का राजयोग बनाकर गुरु विराजमान हैं। इस समय नौकरपेशा लोगों का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। साथ ही रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने मिलेगा। वहीं इस अवधि में आप काम- कारोबार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग वैवाहिक जीवन के स्थान पर बनने जा रहा है। वहीं यहां पहले ही हंस नाम का राजयोग बन रहा है। इसलिए इस समय आप जीवनसाथी की सलाह लेकर अगर कहीं धन का निवेश करेंगे तो भविष्य में वह आपको लाभ देगा। साथ ही जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। वहीं इस समय आपको किस्मत का भी साथ मिलेगा। इच्छाओं की पूर्ति होंगी। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में विचरण करेंगे, जहांं पहले ही गुरु विराजमान हैं। इसलिए गुरु और शुक्र की युति प्रेम विवाह के लिए अच्छी है। साथ ही किसी नए साथी की आपके जीवन में एंट्री हो सकती है। वहीं लव लाइफ अच्छी रहेगी। इस समय आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को जॉब के नए अवसर मिल सकते हैं। इस अवधि में संतान की तरक्की हो सकती है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में बनेगा। साथ ही यहां पहले ही हंस नाम का राजयोग बन रहा है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आय के नए स्रोत बनेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं इस समय आप प्रापर्टी या वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही अगर आप राजनीति से जुड़े हुए हैं, तो कोई पद मिल सकता है।