Venus Transit In Taurus: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को वैभव, ऐश्वर्य, धन, भौतिक सुख और विलासता का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी शुक्र ग्रह गोचर करते हैं, तो इन सेक्टरों सहित मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि 6 अप्रैल को शुक्र ग्रह गोचर करने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर पंचम भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही लंबे समय से रुके हुए काम अब तेजी से पूरे होंगे। वहीं धन लाभ के योग हैं। वहीं इस अवधि में प्रेम- संबंधों में आपको सफलता मिल सकती है। साथ ही शुक्र ग्रह आपके दशम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको करियर में नौकरी के अच्छे ऑफर आ सकते हैं। साथ ही व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उनकी पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
मेष राशि (Aries Zodiac)
शुक्र ग्रह का गोचर मेष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से धन और वाणी के स्थान में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको फंसे हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस अवधि में आप बड़े से बड़े निर्णय आसानी से लेंगे और काम के सिलसिले में यात्रा पर जाने का भी योग बन रहा है। वहीं इस समय आपको आर्थिक स्थिति में मजबूती देखने को मिलेगी।
साथ ही इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की के यगो बन रहे हैं। साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग आपसे इंप्रेस हो सकते हैं। वहीं अगर आप मीडिया, मार्केटिंग और वाणी से संबंधित आपका करियर है, तो आपको यह समय अच्छा साबित हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपके इनकम भाव में होने जा रहा है। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख मिल सकता है। साथ ही अगर आपका व्यापार रियल स्टेट, खान- पान और रेस्टोरेंट से जुड़ा हुआ है, तो यह समय आपको शानदार साबित हो सकता है। वहीं नौकरी व व्यापार करने वालों की स्थिति में सुधार आएगा और कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव भी बढ़ेगा। साथ ही इस समय आपको माता का सहयोग प्राप्त होगा।