Venus Planet Transit In Pisces: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक जब भी कोई ग्रह गोचर करता है, तो इसका असर मावन जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि वैभव और ऐश्वर्य के दाता शुक्र ग्रह ने अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश (Venus Transit In Pisces) कर लिया है और वह यहां 12 मार्च तक विराजमान रहेंगे। जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको शुक्र ग्रह का गोचर लाभप्रद और सुखद शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
शुक्र ग्रह का गोचर आप लोगों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से दशम भाव में संचरण कर रहे हैं। वहीं शुक्र ग्रह के प्रभाव से आपकी गोचर कुंडली में मालव्य राजयोग भी बन रहा है। इसलिए आपको कार्य में सिद्धि मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। वहीं आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही इस अवधि में कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। किस्मत भी आपको साथ मिलेगा।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव में भ्रमण कर रहे हैं। साथ ही आपकी गोचर कुंडली में मालव्य राजयोग बन रहा है। इसलिए इस समय जीवनसाथी के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं इस समय परिवार में खुशी और आनंद का मौका मिलता रहेगा। कोई चाहत आपकी पूरी हो सकती है।
साझेदारी के काम में आपको अच्छा लाभ हो सकता है। इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। क्योंकि आपके भाग्य और धन के स्वामी शुक्र होकर उच्च होकर सप्तम भाव पर विराजमान हैं। इसलिए आपको आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
शुक्र ग्रह का गोचर मीन राशि के जातकों को करियर और व्यापार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में स्थित हैं। साथ ही वहां गुरु ग्रह भी विराजमान हैं। इसलिए आप लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपको दांपत्य सुख का प्राप्त होगा। वहीं जो लोग संतान पाने के इच्छुक हैं, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।