Shukra Gochar 2022: शुक्र देव आज यानि की 29 दिसंबर 2022 से मकर राशि में गोचर करेंगे। शुक्र देव के इस राशि परिवर्तन का सकारात्मक प्रभाव कई राशियों के जातकों पर पड़ेगा। वहीं कई राशियों के जातकों को इस राशि परिवर्तन से सावधान भी रहना होगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र देव 29 दिसंबर 2022 को दोपहर बाद 3 बजकर 45 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र देव को सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र देव शुभ प्रभाव में होते हैं, उनकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होने की मान्यता है। वहीं अशुभ प्रभाव में जातकों को हानि हो सकती है। आइए जानते हैं कि शुक्र देव के मकर राशि में जाने से कन्या, धनु सहित अन्य राशियों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है और किसे धन लाभ हो सकता है।

कन्या राशि (Grah Gochar 2022)

शुक्र देव गोचर के समय कन्या राशि के जातकों की कुंडली के पांचवें भाव में विराजमान होंगे। जातकों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। करियर में तरक्की मिल सकती है। वहीं खुद का व्यवसाय चला रहे जातकों को भी अच्छा मुनाफा हो सकता है। आप कोई नया कारोबार भी शुरू कर सकते हैं।

धनु राशि (December Grah Gochar 2022)

इस राशि के जातकों की कुंडली में शुक्र देव दूसरे भाव में गोचर करेंगे। इससे जातकों को कुछ विपरीत समय का भी सामना कर पड़ सकता है। करियर में भी परेशानियां हो सकती है। नौकरी पेशा जातकों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर विपरीत समय का सामना करना पड़ सकता है। वहीं जीवन साथी के साथ संबंध में भी खटास हो सकती है। आप मानसिक तनाव का भी शिकार हो सकते हैं।

मकर राशि राशि (Shukra Gochar December 2022)

शुक्र देव मकर राशि में ही गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। जातकों को करियर और व्यवसाय में उन्नति मिल सकती है। इस अवधि में आपकी सेहत भी अच्छा हो सकती है। आपकी सामाजिक पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है। घर में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा और अन्य भी कई लाभ हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023