Grah Gochar 2022: शुक्र देव का इस साल का आखिरी गोचर मकर राशि में होगा। शुक्र देव के स्थान परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा। वहीं शुक्र देव के गोचर से कई राशियों के जातकों की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं और उन्हें सतर्क रहना होगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र देव इस माह की 29 तारीख को राशि परिवर्तित कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र देव 29 तारीख को दोपहर करीब 3 बजकर 45 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं कि इस शुक्र देव के इस गोचर से किन-किन राशियों के जातकों को सावधान रहना होगा।
मिथुन राशि पर शुक्र गोचर का प्रभाव (Shukra Gochar December 2022)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के जातकों की कुंडली के पांचवें भाव में शुक्र देव गोचर के समय विराजमान होंगे। आप अपने बच्चों को लेकर परेशान हो सकते हैं। करियर और कार्यस्थल पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में भी अच्छा लाभ नहीं मिलने की संभावना है। खर्च बढ़ने के कारण आप पैसों की बचत करने में असफल हो सकते हैं।
कर्क राशि पर शुक्र गोचर का क्या पड़ेगा प्रभाव? (Grah Gochar December 2022)
शुक्र देव गोचर के समय इस राशि के जातकों की कुंडली में सातवें भाव में विराजमान होंगे। यात्रा करते समय आपको अधिक सावधानी बरतनी होगी,जरा सी भी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। वहीं स्वास्थ संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। करियर और व्यापार के लिए प्रतिकूल समय हो सकता है।
वृश्चिक राशि पर शुक्र गोचर का प्रभाव (Shukra Gochar 2022)
इस राशि के जातकों की कुंडली में शुक्र देव तीसरे भाव में गोचर करेंगे। जातकों के लिए आर्थिक समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कार्यस्थल पर भी समय आपके प्रतिकूल हो सकता है। मौजूदा नौकरी से असंतुष्ट होकर आप नौकरी बदलने की भी योजना बना सकते हैं। आपसी समझ में कमी के कारण संबंधों में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है।