Shukra Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को शुभ ग्रह माना गया है। शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, कला, प्रतिभा आदि का कारक माना जाता है। फरवरी 2023 में शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका जातकों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र देव 15 फरवरी 2023 को राशि परिवर्तन कर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन राशि शुक्र देव की उच्च राशि मानी जाती है। शुक्र देव के कुंभ राशि से निकलकर अपनी उच्चा राशि में प्रवेश करने पर मालव्य योग बन रहा है। शुक्र गोचर से बनने वाले इस योग से कई राशियों के जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कि किन-किन राशियों के जातकों को इस योग के बनने से लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि (Grah Gochar 2023)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र देव के गोचर से बन रहा मालव्य योग फलदायी साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है और धन लाभ के भी प्रबल योग बन रहे हैं। वहीं नौकरी पेशा जातकों को भी भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। करियर में तरक्की के कई अवसर मिल सकते हैं।

धनु राशि (Shukra Gochar 2023)

17 जनवरी से शनिदेव के गोचर से इस राशि के जातकों पर चल रही शनि साढ़ेसाती खत्म हो सकती है। वहीं शुक्र गोचर से इस जातकों के रूके हुए सभी कार्य पूर्ण होने लगेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के भी कई मौके मिल सकते हैं। वहीं कई जातकों के इस अवधि में विवाह भी हो सकते हैं।

सिंह राशि (Gochar 2023)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र देव का गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। राजनीति से जुड़े जातकों को लाभ हो सकता है और कोई बड़ा पद मिल सकता है। विवाह में आ रही समस्याएं भी इस अवधि में दूर हो सकती हैं। आप संपत्ति या कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023