Shukra And Rahu Yuti: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव देश- दुनिया के साथ मानव जीवन पर भी देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 12 मार्च को शुक्र ग्रह ने मेष राशि में गोचर कर लिया है, जहां पहले से राहु ग्रह विराजमान हैं। इसलिए इन दोनों ग्रहों की युति मेष राशि में बन रही है। जिससे 3 राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
राहु और शुक्र ग्रह की युति मेष राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आपकी सुख सुविधाओं में इजाफा होगा और परिवार के लोगों के साथ इस वक्त आपके संबंध बेहतर होंगे। वहीं कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। साथ ही नौकरपेशा लोगों का मार्च के बाद प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। अगर आप पार्टनरशिप का काम शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए राहु और शुक्र ग्रह की युति लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से एकादश भाव में बन रही है। इसलिए विदेश से व्यापार कर रहे लोगों के लिए लाभ का दौर चल रहा है और आपके बिजनस का विस्तार हो सकता है। साथ ही पुराने निवेश से भी लाभ हो सकता है। वहीं आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। वहीं संतान पक्ष की तरक्की हो सकती है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ के भी योग बन रहे हैं।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए राहु और शुक्र देव की युति आर्थिक मोर्चे पर शुभ साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में बन रही है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं।
माता के साथ आपके रिश्ते में सुधार होगा और आप उनकी हर इच्छा की पूर्ति कर पाएंगे। वहीं कार्यस्थल पर आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। साथ ही कारोबारियों को इस अवधि में अच्छा धनलाभ हो सकता है।