Saturn Uday In Kumbh: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित समय पर उदय होकर कई शुभ और अशुभ योग का निर्माण करते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि 9 मार्च को शनि देव उदय हुए हैं। जिससे शश महापुरुष राजयोग का निर्माण हुआ है और यह राजयोग 2025 तक इन बना रहेगा। जिससे 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस राजयोग के बनने से धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

शश राजयोग आप लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव पर बना है। इसलिए इस समय आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं ऑफिस में पदोन्नति और आय में इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के स्रोत बढ़ेंगे। वहीं आपको दोस्तों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। साथ ही संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अगर आप पार्टनरशिप का व्यापार करते हैं, तो उसमें भी सफलता के योग हैं। वहीं 2025 तक आपकी कई मनोकामना पूरी होंगी। कार्य सिद्ध होंगे।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

 शनि देव आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में भ्रमण कर रहे हैं और उन्होंने शश नाम का राजयोग बनाया है। वहीं यह राजयोग साल 2025 तक बना रहेगा। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपकी मुलाकात बड़े- बड़े लोगों के साथ होगी। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आपको शनि देव के आलावा साल 2025 में गुरु ग्रह का आशीर्वाद प्राप्त होगा। क्योंकि इस साल गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में गोचर करेंगे। वहीं इस समय छात्रों को अच्छी सफलता मिल सकती है, वह किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं या किसी उच्च संस्थान में दाखिला ले सकते हैं। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनका विवाह हो सकता। लेकिन साढ़ेसाती आपके ऊपर चल रही है, इसलिए आपको शनि देव की पूजा- अर्चना करनी चाहिए।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शश राजयोग शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से नवम भाव में बन रहा है और यह 2025 तक बना रहेगा। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही धर्म के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है या धर्म के कार्यों में आपके पैसे खर्च हो सकते हैं। वहीं इस समय आप विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। लघु यात्राएं भी आप कर सकते हैं चाहे वो काम-कारोबार से संबंधित हों। ऑफिस में पदोन्नति और आय में इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के स्रोत बढ़ेंगे। वहीं इस साल 2025 तक आप कोई प्रापर्टी या वाहन भी खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023