Shani Dev Uday 2023: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव का गोचर (Saturn Gochar 2023) और उदय होना बेहद अहम माना जाता है। क्योंकि शनि देव के गोचर से कुछ राशियों पर साढ़ेसाती तो कुछ पर ढैय्या की शुरुआत होती है। आपको बता दें कि साल 2023 में शनि देव 9 मार्च को उदय (Shani Uday 2023) होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको शनि देव का उदय होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये किन राशि के जातक हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों को शनि देव का उदय लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली से दूसरे स्थान में उदय होने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको व्यापार में आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आपको पुराने निवेश से भी लाभ हो सकता है। वहीं जो लोग मार्केटिंग, मीडिया या फिल्म लाइन से जुड़े हुए हैं, उनको ये समय शुभ साबित हो सकता है।
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
शनि देव का उदय होना आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से नवम स्थान में संचरण करने जा रहे हैं। जिसे भाग्य और विदेश का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपके विदेश जाने के भी योग बन रहे हैं। वहीं कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आ सकते हैं। साथ ही इस समय आपके पिता के साथ संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों को शनि देव का उदय होना नौकरी और व्यापार के दृष्टिकोण से शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली से कर्म स्थान में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही करियर में बहुत सफलता मिलने की उम्मीद है। अगर आपका प्रमोशन रुका हुआ था, तो वो इस दौरान हो सकता है। वहीं जो लोग कारोबारी हैं, वो व्यापार का विस्तार कर सकते हैं।
