Shani Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव पृथ्वी और मानव जीवन पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि कर्मफल दाता शनि देव ने शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु ग्रह हैं। लेकिन शतभिषा नक्षत्र के पहले और अंतिम चरण के स्वामी गुरु हैं। जबकि जबकि दूसरे और तीसरे चरण के स्वामी शनिदेव होते हैं। इस समय शनि शतभिषा नक्षत्र के पहले चरण में 17 अक्टूबर तक रहेंगे जिस चरण के स्वामी गुरु हैं। ऐसे में शनि के इस गोचर के दौरान कई राशियों को 17 अक्टूबर तक सावधान रहना चाहिए। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मीन राशि (Meen Zodiac)
मीन राशि के लोगों को शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। इसलिए अक्टूबर तक कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। पैर और घुटनों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। साथ ही इस समय फिजूल खर्च भी हो सकता है। जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। साथ ही वहीं इस समय आप कोई नई डील फाइनल न करें, साथ ही कोई नया काम भी शुरू नहीं करें। आपर शनि की साढ़ेसाती बी चल रही है। इसलिए इस समय आपके जरूरी काम रुक सकते हैं। आपको हर शनिवार शनि प्रतिमा के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को नुकसानदायक साबित हो सकता है। सेहत में उतार-चढाव की स्थिति का इनको सामना करना होगा। साथ ही कुछ व्यर्थ की यात्राएं हो सकती हैं, जो आपके लिए अनुकूल सिद्ध नहीं होंगी। वहीं वहीं इस समय मानसिक तनाव भी हो सकता है। वहीं इस समय व्यापारी कोई डील साइन न करें। वहीं गुप्त शत्रु और विरोधियों का आपको सामना करना पड़ सकता है।
साथ ही खान-पान का भी ध्यान रखें, अन्यथा पेट से संबंधित परेशानी हो सकती हैं। वहीं आप शनि की ढैय्या भी चल रही है। इसलिए आपको विशेष सावधान रहने की जरूरत है। आपको हर शनिवार शनि देव की प्रतिमा के नीचे सरसों के तेल का दीपर और शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
वृश्चिक राशि के लोगों को शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन आप लोगों को हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि आप कंटक शनि चल रहे हैं। इसलिए इस समय आपको प्रापर्टी से संबंधित किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस समय रक्त से संबंधित समस्या, हृदय, फेफड़े से संबंधित समस्या होने की भी आशंका है। वहीं इस समय आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं। वहीं वाद- विवाद से भी बचें। साथ ही उधार देने से भी बचें।