Dream Interpretation: सपने में देवी-देवताओं की मूर्ति देखना शुभ और अशुभ दोनों संकेत माने गए हैं। सपने में क्या देखना शुभ और क्या देखना अशुभ होता है। इसकी जानकारी स्वप्न शास्त्र में दी गई है। आइए जानते हैं कि सपने में शनिदेव का दिखाई देना शुभ संकेत माना गया है या अशुभ।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में शनिदेव दिखाई देने के शुभ और अशुभ संकेत जातक की कुंडली पर निर्भर करता है। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि जातक की कुंडली में शनिदेव शुभ प्रभाव में है या अशुभ प्रभाव में, जातक की कुंडली में शनिदेव किस स्थान पर हैं।
सपने में शनि मंदिर दिखाई देने के संकेत
सपने में शनिदेव का मंदिर दिखाई देना शुभ संकेत माना गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार जातक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन हो सकते हैं। आने वाले समय में शनिदेव की असीम कृपा हो सकती है। आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वहीं धन आदि लाभ भी हो सकता है।
सपने में शनिदेव की तस्वीर दिखाई देना
सपने में शनिदेव की तस्वीर दिखाई देना शुभ माना गया है। इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही कोई अच्छा और शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं।
सपने में शनिदेव की मूर्ति दिखाई देने के संकेत
सपने में शनिदेव की मूर्ति दिखाई देना शुभ संकेत माना गया है। स्वप्न शास्त्र अनुसार के अनुसार परिवार में खुशियां आ सकती हैं। आने वाले समय में आपके सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है।
सपने में शनिदेव की खंडित मूर्ति दिखाई देना
सपने में शनिदेव की खंडित मूर्ति दिखाई देना अशुभ संकेत माना गया है। स्वप्न शास्त्र अनुसार के अनुसार आपको भविष्य में किसी बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। अन्य भी कई परेशानियां हो सकती हैं।
सपने में शनिदेव को आशीर्वाद देते देखना
सपने में शनिदेव को आशीर्वाद देते देखना बहुत ही शुभ संकेत माना गया है। मान्यता है कि आपके जीवन से जल्द ही सभी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। स्वप्न शास्त्र अनुसार के अनुसार अगर यह सपना कोई बीमार व्यक्ति देखता है, तो इसका अर्थ होता है कि उसे जल्द ही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।
