Saturn Enter Shatabhisha Nakshatra: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर और नक्षत्र परिवर्तन करते रहते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि आयु प्रदाता और न्याय प्रदाता शनि देव नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि शनि देव 15 मार्च को राहु के नक्षत्र शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष अनुसार शनि देव और राहु ग्रह में मित्रता का भाव विद्यमान हैं। इसलिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस दौरान धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

शनि देव का शतभिषा नक्षत्र परिवर्तन मकर राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। इस अवधि में नौकरपेशा लोगों को नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही प्रमोशन और इंक्रीमेंट के भी योग बन रहे हैं। वहीं पर्सनैलिटी में सकारात्मक बदलाव होंगे। साथ ही इस समय परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही विद्यार्थियों के लिए भी यह अवधि काफी अच्छी रहेगी। उन्हें सफलता मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। वहीं शनि देव आपकी राशि के ही स्वामी हैं। इसलिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन आपको शुभ साबित हो सकता है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का शतभिषा नक्षत्र में गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव लाभ और कर्म के स्थान पर विराजमान होंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही काम- कारोबार में भी सफलता के योग बन रहे हैं। वहीं  इस राशि के नौकरीपेशा लोग जो नौकरी बदलने की इच्छा में हैं उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। साथ ही इस समय आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनको अच्छी सफलता मिल सकती है। मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शनि देव का शतभिषा नक्षत्र में आप लोगों को करियर और कारोबार की दृष्टि से शुभ साबित हो सकती है। क्योंकि शनि देव अष्टमेश और नवमेश के भाव में विराजमान होंगे। साथ ही यह अपनी मूल त्रिकोण राशि के नौवें भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

वहीं इस समय आप धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस अवधि में आपको सरकारी काम में भी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में भी आपके लिए समय काफी सकारात्मक रहेगा।

Aditya Gaur

(Vedic Astrologer)

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023