Shani Dev Nakshtra Parivantan: ज्योतिष ग्रह के अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन और नक्षत्र परिवर्तन करते रहते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को पड़ता है। आपको बता दें कि कर्मफल और न्याय प्रदाता शनि देव नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। शनि देव 15 मार्च को शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिस पर राहु देव का आधिपत्य है और ज्योतिष अनुसार शनि देव और राहु ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन के प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस दौरान धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस समय आपको कारोबार में धनलाभ हो सकता है। साथ ही जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करने चाहते हैं, तो उनकी मुराद पूरी हो सकती है। वहीं इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। इसलिए इस समय आपके कार्य बनेंगे। साथ ही इस अवधि में आपकी धार्मिक कार्यों में आपकी आस्‍था बढ़ेगी। विदेशी कंपनी के साथ अगर आप कोई डील करने के बारे में सोच रहे हैं तो वह पूर्ण हो सकती है। वहीं पिता के साथ संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन आप लोगों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। इस समय आपको साझेदारी के काम में अच्छी सफलता मिल सकती है। दांपत्‍य संबंधों में सुधार होगा और आपकी लव लाइफ भी पहले से और बेहतर होगी। वहीं इस समय आपको काम- कारोबार में भी अच्छी सफलता देखने को मिल सकती है। वहीं वहीं व्यापार में अचानक से कोई ऐसी पेमेंट मिल सकती है जो काफी समय से रुकी थी। जो लोग अविवाहित हैं उनको इस वक्‍त कोई पार्टनर मिल सकता है। साथ ही इस समय आप लोग एक फिरोजा धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी साबित हो सकता है।

मकर राशि ( Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी का ऑफर आ सकता है। साथ ही आपकी बीमारियां दूर होंगी और आपके लिए तरक्‍की के रास्‍ते खुलेंगे। वहीं कोर्ट- कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। वहीं अगर आपका व्यापार ऑयल, लोहा, पेट्रोलियम और शराब से संबंधित है, तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023