Shani Planet Set In Kumbh: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल बाद उदय और अस्त होते हैं। जिसका प्रभाव देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि कर्मफल दाता और आयु प्रदाता शनि देव कुंभ राशि में अस्त (Saturn Planet Set In Kumbh) होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों को शनि देव का अस्त होना थोड़ा हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के आठवें भाव में अस्त होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए। साथ ही जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। इस समय आप साझेदारी का शुरू नहीं करें, अन्यथा धन की हानि हो सकती है। वहीं आपने अगर कहीं धन का निवेश किया है, तो वो डूब सकता है। साथ ही किसी बात को लेकर आपको मानसिक तनाव हो सकता है। वहीं आपकी राशि के स्वामी चंद्र देव हैं और शनि ग्रह और चंद्र देव में शत्रुता का भाव है। इसलिए यह अवधि आपके लिए नुकसान दायक सिद्ध हो सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
शनि देव का अस्त होना सिंह राशि के जातकों को प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से सातवें भाव में अस्त होंगे। जिसे वैवाहिक जीवन और पार्टरशिप का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही पार्टनरशिप के काम में नुकसान हो सकता है। वहीं हीं इस दौरान आपके फिजूल खर्च अधिक रहेंगे। जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। साथ ही इस समय नया व्यापार शुरू करने से बचें।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का अस्त होना हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव में अस्त होने जा रहे हैं। जिसे भौतिक सुख और माता का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।
साथ ही अगर आप कारोबारी हो तो आपको लेन- देन सावधानी पूर्वक करना चाहिए। वहीं इस समय आपको नौकरी के नए प्रस्ताव आ सकते हैं, लेकिन इन मौकों को आप भुना नहीं पाएंगे। वहीं आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं और ज्योतिष के अनुसार शनि ग्रह और मंगल देव में शत्रुता का भाव है। इसलिए इस अवधि में आपको सावधान रहना चाहिए।
