Shani Dev Uday In Kumbh: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को कर्मफल दाता और आयु प्रदाता माना गया है। इसलिए शनि देव की चाल में जब भी बदलाव होता है। तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 9 मार्च को शनि देव (Shani Dev Uday) उदय होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का उदय होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर में भाग्य और कर्म के स्वामी हैं। इसलिए आपका भाग्य चमकेगा। काम- कारोबार में सफलता मिलेगी। कार्य में सिद्धि मिलेगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को जॉब के नए- नए असवर मिल सकते हैं। साथ ही पिता के साथ संबंधों में मधुरता देखने को मिलेगी।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
शनि देव का उदित होना सिंह राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से सप्तम भाव में विराजमान हैं। इस समय आपको वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की होगी। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कोई व्यापारियक डील फाइनल हो सकती है। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। सुख- साधनों में वृद्धि हो सकती है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का उदय होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली में चतुर्थ और पंचम भाव के स्वामी है और यहां शनि योगकारक होते हैं। इसलिए इस समय अवविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। सुख- साधनों में वृद्धि होगी। काम- कारोबार में आपको सफलता मिलेगी। साथ ही जो लोग संतान पाने की इच्छुक है, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं राजनीति और व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। बेरोजगार लोगों को नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
शनि देव का उदय होना आप लोगों के लिए सुखद और लाभदायक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के दूसरे भाव में उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके कार्यों में सिद्धि होगी। साथ ही जो काम अटके हुए थे वो बनेंगे। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं जिन लोगों का व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है, उन लोगों के लिए यह समय शानदार साबित हो सकता है।